जब महिला पूछती कि पति कब जेल से बाहर आएगा तो उल्टा डरा-धमका कर उसे चुप करा देता था। परेशान महिला ने मामले की शिकायत थाने में दर्ज कराई।
कोरबा. छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में एक बादमाश युवक ने बेबस महिला को अपनी हवस का शिकार बनाया है। उसने महिला को अपने झांसे में लेकर दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है। आरोपी ने एक नहीं बल्कि कई बार उसके साथ अवैध संबंध बनाया। जब महिला पूछती कि पति कब जेल से बाहर आएगा तो उल्टा डरा-धमका कर उसे चुप करा देता था। परेशान महिला ने मामले की शिकायत थाने में दर्ज कराई।
महिला बोली- पति को जेल से बाहर निकलवा दो, बदले में…
मानिकपुरी चौकी पुलिस ने बताया कि निगम के राताखार क्षेत्र में रहने वाली एक महिला का पति कई माह से जेल में बंद है। पति को जेल से बाहर निकालने के लिए महिला कोशिश कर रही थी। इस बीच महिला की मुलाकात हारून रसीद नाम के व्यक्ति से हुई।
हारून ने महिला को बताया कि उसकी कई लोगों से पहचान है। उसके पति को जेल से बाहर निकलवा देगा। हारून की झांसे में महिला आ गई। इसबीच हारून ने महिला से कई बार संबंध बनाया। महिला का आरोप है कि आरोपी हारून ने पिछले साल 17 जुलाई से अक्टूबर 2018 तक शोषण किया।
महिला ने हारून से पति को छुड़ाने के लिए कई बार मदद की अपील की। लेकिन हारून नहीं सूना। महिला ने घटना की जानकारी मानिकपुर चौकी में दर्ज कराई। पुलिस ने हारून के खिलाफ दुष्कर्म और धमकी देने का केस दर्ज किया है। हारून की तलाश जारी है।