मौसम विभाग के अनुसार छत्तीसगढ़ के दक्षिणी भाग, विदर्भ और तेलंगाना के पास चक्रवात बना हुआ है, जिसके असर से बारिश हो रही है।
महासमुंद. प्रदेश में शुक्रवार की शाम अचानक मौसम बदल गया। तेज हवा के साथ १५ मिनट तक झमाझम बारिश भी हुई और ओले भी गिरे। इससे कुछ घंटे के तक मौसम सुहाना भी हो गया। गर्मी से लोगों को राहत भी मिली।
गौरतलब है कि शहर का अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस के आस-पास है। तेज हवा चलने से कई जगह बिजली भी बंद हो गई। पिछले काफी दिनों सूरज की तपन से लोग हलाकान थे। दोपहर में सडक़ें सुनसान नजर आ रही थी। मौसम विभाग ने पहले ही अर्लट जारी किया था कि कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ ओले भी गिर सकते हैं।
मौसम विभाग के अनुसार छत्तीसगढ़ के दक्षिणी भाग, विदर्भ और तेलंगाना के पास चक्रवात बना हुआ है, जिसके असर से बारिश हो रही है। मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार 23 अप्रैल तक यही स्थिति रहेगी। गरज व चमक के साथ बारिश भी हो सकती है।
किसानों को राहत
15 मिनट की इस बारिश से आस-पास के किसानों को राहत मिली है। कई किसान खेतों में पानी की मांग लंबे समय से कर रहे थे। किसानों की फसल पकने को तैयार है। कृषि वैज्ञानिकों के अनुसार 15 मिनट की बारिश से किसानों को कोई नुकसान नहीं होगा। किसानों को राहत मिलेगी।