बाड़मेर. मौसम में अचानक आए बदलाव के चलते गुरुवार दोपहर बाद थार में बादल जमकर बरसे। बाड़मेर शहर सहित जिले के कई क्षेत्रों में तूफानी बरसात हुई। इस दौरान कुछ स्थानों पर चने के आकार के ओले भी गिरे। बाड़मेर में 14 एमएम बरसात रेकार्ड की गई।
थार में सुबह मौसम बिल्कुल साफ था। अचानक दोपहर बाद तेज आंधी के बाद आए बादलों के बरसने का सिलसिला शुरू हुआ।
करीब बीस मिनट तक तेज बरसात से सड़कों पर पानी बह निकला। कई जगह सड़कों पर पानी जमा होने से वाहन चालक परेशान हुए।
और साफ हो गया मौसम…
करीब बीस मिनट तक बरसने के बाद मौसम बिल्कुल साफ हो गया। फिर से धूप निकल आई। वहीं बरसात के बाद मौसम में फिर हल्की सर्दी घुल गई।
ये भी पढ़े…
नई ऊंचाइयों को छूने का जज्बा रखें दिल में
बालोतरा. सिवाना कस्बे के राउमावि प्रांगण में बुधवार को विज्ञान दिवस पर विभिन्न प्रतियोगिता आयोजित हुई। संस्था प्रधान केसाराम, पूर्व नोडल अधिकारी लक्ष्मीनारायण सोनी ने कहा कि आज का युग डिजिटल व विज्ञान का युग है।
इसमें प्रतिभाएं नित नए आविष्कार को जन्म दे रही हैं। हमेशा मेहनत के साथ अपने लक्ष्य के साथ आगे बढ़े। नई ऊंचाइयों को छूने का जज्बा दिल में लेकर चले।
विज्ञान क्लब प्रभारी चेनसिंह चारण, व्याख्याता अनिल सोनी, चेतन दवे, व्याख्याता हनवंतसिंह मवड़ी, चन्द्रभान ने विचार व्यक्त किए।
क्विज प्रतियोगिता में जेठाराम, भाषण में दिव्या, चित्रकला में भेराराम, निबन्ध में ललित कुमार, श्रीराम सोनी , कैलाश, मोनिका चार्ट में प्रवीण सिह अव्वल रहे। इन्हें प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।